Share Market News:शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 53 अंक हुआ धड़ाम
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
20 Jan 2022 04:42 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के चौथे दिन आज शेयर बाजार (Share Market News) में गिरावट हो चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 673 पॉइंट्स गिरने के बाद कर 59,424 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस का शेयर 2% गिर चुका है। कल यह 2.85% टूटकर बंद हो गया था।
आज सेंसेक्स 53 पॉइंट्स नीचे होने के बाद 600,45 पर खुला गया था। पहले घंटे में इसने 600,45 का ऊपरी और 59,875 का निचला स्तर बनाने में कामयाब हो गया। इसके 30 शेयर्स में से 14 गिरावट में और 16 बढ़त में कारोबार (Share Market News) किया जा रहा है। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में इंफोसिस, HCL टेक, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी शामिल है।
इनके अलावा ICICI बैंक, नेस्ले, विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, TCS और सन फार्मा भी गिरावट में कारोबार किया जा रहा है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा स्टील और एयरटेल हैं। मारुति, NTPC, ITC और कोटक बैंक भी बढ़त में हो चुके हैं।
सेंसेक्स (Sensex) के 190 शेयर अपर सर्किट में और 227 लोअर सर्किट में कारोबार जारी है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 274.96 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 274.91 लाख करोड़ रुपए था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 60 अंक गिरने के बाद 17,880 पर कारोबार हो रहा है। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में पहुंच चुके हैं। निफ्टी ने 17,943 का ऊपरी और 17,883 का निचला स्तर बना लिया था। यह 17,921 पर खुला था। इसके 50 शेयर्स में से 27 बढ़त में और 23 नीचे कारोबार चल रहा है।