Shiv Sena Controversy : ठाकुर का ठाकरे पर तंज : ‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत’
Thakur's taunt on Thackeray: 'What would you regret now, when the bird ate the field'
भारत
चेतना मंच
22 Feb 2023 03:30 PM
इंदौर (मध्य प्रदेश)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि शिवसेना विवाद में निर्वाचन आयोग के विस्तृत फैसले के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अब समझ लेना चाहिए कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत किसके पास है।
शिवसेना के नियंत्रण को लेकर ठाकरे और महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़ों के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि इस मसले में निर्वाचन आयोग का बड़ा विस्तृत फैसला आया है। 'इसके बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो चुका है।'
उन्होंने कहा कि ठाकरे को समझ लेना चाहिए कि शिव सैनिकों तथा इस पार्टी के विधायकों, लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सदस्यों का आंकड़ा कहां है। यह संख्या ही पूरी बात कह देती है।
ठाकुर ने एक हिन्दी कहावत के जरिये ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।