कोर्ट मे पेश ना होना SHO को पड़ा भारी, पांच हजार लगा जुर्माना
Advocate Rajendra Singh
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:20 AM
New Delhi : कहते है कि ज़ब कुर्सी का नशा सर चढ़ जाता है तो उसके आगे कुछ दिखाई नही देता ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश मे आया है | दिल्ली नंदनगरी थाने के प्रभारी को कोर्ट आदेश के बाबजूद कोर्ट मे पेश ना होना भारी पड़ गया, कोर्ट ने उन पर पांच हजार रूपये जुर्माना लगा कर अगली तारीख पर जमा कराने के निर्देश दिए है | मामला दिल्ली की अतरिक्त सीनियर सिविल जज शहादरा शमीक्षा गुप्ता की कोर्ट का है दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह राजा भईया ने इस कोर्ट मे एक बाद दायर किया था , जिस पर कई बार उपरोक्त थाने के थाना प्रभारी को नोटिस कर कोर्ट मे पेश होने के आदेश दिए गए थे परन्तु एसएचओ महोदय को थानेदारी का गुरुर और कुर्सी का नशा इतना था कि वह कोर्ट आदेश मिलने के बाद भी कोर्ट मे पेश नही हुए, मजबूरन कोर्ट ने उनके विरुद्ध पांच हजार रूपये के जमानती वारंट जारी कर दिए पर उसके बाबजूद भी थानेदार कोर्ट मे हाजिर नही हुए, जिस पर एडवोकेट आर एस राजा की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने थाना प्रभारी थाना नंदनगरी को पांच हजार रूपये आगामी तारीख पर कोर्ट मे बतौर जुर्माना जमा कराने और संबन्धित डीसीपी के द्वारा फिर से थाना प्रभारी के पांच हजार रूपये व एक जमानती की जमानत के साथ ,जमानती वारंट जारी किये है |
अब देखना है कि आगामी तारीख पर भी एसएचओ कोर्ट मे पेश होते है या नही उपरोक्त बाबत प्रेस नोट और कोर्ट आदेश कि सत्यप्रति पत्रकारों को देते हुए यह जानकारी स्वम एडवोकेट राजेन्द्रसिंह राजा ने आज पत्रकारों को दी, उन्होंने कहा की ये बड़ी अजीब और गंभीर बात है की कोर्ट के बार बार बुलाने और जमानती वारंट जारी होने के बाबजूद भी एक थाना प्रभारी कोर्ट मे हाजिर नही हो रहें है तो ऐसे मे पीड़ित को आखिर न्याय कैसे मिलेगा ऐसे पुलिस अधिकारियो के विरुद्ध तो कड़ी से कड़ी कार्यबाही होनी ही चाहिए ।