Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में लगा झटका, सेंसेक्स 233 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:48 AM
नई दिल्ली: शुक्रवार को जहां शेयर बाजार (Stock Market) में देखा जाए तो तेजी होना शुरू हो गई। तो वहीं आज सोमवार 11 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार गिरावट होने के बाद खुल गया था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स की शुरुआत लाल निशान में हो चुकी है। वहीं कुछ विदेशी बाजार भी गिरावट के साथ कोराबार करने के साथ नज़र आ रहा है। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार में बात करें तो काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलना शुरू हो गया है।
आज सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट हो चुकी है। वहीं निफ्टी भी 80 अंकों से ज्यादा कम हो चुका है। इसके साथ ही लगभग सभी इंडेक्स गिरावट के साथ खुलना शुरू हो गया।
बाजार की गिरावट के साथ हुई शुरुआत
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत लाल निशान में हो चुकी है। वहीं सेंसेक्स में 233.24 अंक (0.43%) की गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही सेंसेक्स 54248.60 के स्तर पर खुल गया था।
वहीं निफ्टी में भी गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है । निफ्टी 84.45 अंक (0.52%) गिरने के बाद 16136.15 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था। इससे पहले आठ जुलाई शुक्रवार को बाजार में तेजी होना शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स में 303.38 अंकों (0.56%) की बढ़त हुई है।
इसके साथ ही सेंसेक्स 54,481.84 के स्तर पर बंद हो गया था। वहीं निफ्टी में 87.70 अंकों (0.54%) की तेजी हुई है। इसके साथ ही निफ्टी 16,220.60 के स्तर पर पहुंचकर बंद हो गया था।
वहीं स्थानीय शेयर बाजारों की बात करें तो दिशा इस हफ्ते आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होने जा रही है। इसके अलावा वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों का रुख भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने जा रहा है। विश्लेषकों ने जानकारी दिया है कि बाजार भागीदारों की निगाह इसके साथ ही रुपये के उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहने जा रही है।
इनके जा रहे हैं आंकड़े
इस हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के तिमाही नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा 12 जुलाई को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) के अलावा ही 14 जुलाई को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े आना बाकी रह गया है।