SHRADDHA MURDER CASE: महिलाओं को डेट कर रहा आफताब एक को ले आया घर
SHRADDHA MURDER CASE
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:19 AM
SHRADDHA MURDER CASE: नई दिल्ली। स्थानीय अदालत में दायर आरोपपत्र में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आफताब अमीन पूनावाला एक ऐप के माध्यम से एक साथ कई महिलाओं को डेट कर रहा था और उनमें से एक को वह उस मकान पर भी लेकर गया था, जहां उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े छुपाए थे।
SHRADDHA MURDER CASE
इस क्रूर अपराध की जानकारी देते हुए पुलिस ने आरोप लगाया है कि पूनावाला द्वारा श्रद्धा की बेहद क्रूरता से हत्या कर उसे रास्ते से हटाए जाने के पहले से ही वह डर के साये में जी रही थी और उसे लगातार अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा था। समाचार एजेंसी को उपलब्ध 6,629 पन्नों के आरोप पत्र के अनुसार, वालकर की हत्या के तुरंत बाद आरोपी एक डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ की मदद से कई महिलाओं के संपर्क में आया।
गौरतलब है कि 28 वर्षीय पूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को टुकड़े-टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन सप्ताह तक घर में फ्रीज में रखा था। बाद में कई दिनों में उसने शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया था। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया।