
Shraddha Murder Case: दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे जांच बढ़ रही है, वैसे-वैसे खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली मंगलवार को आफताब दिल्ली के जंगलो में लेकर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक आफताब इसी जंगल में शव के टुकड़ों को फेंकता था। जंगल से शव के 10 टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है। हालांकि, सिर और बॉडी के कुछ भाग की अभी भी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव के टुकड़ों की अब आगे की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट्स करेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के शाहदरा निवासी युवती श्रद्धा के पिता विकास मदान ने दिल्ली के महरौली थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता विकास मदान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में स्थित मल्टीनेशनल कॉल सेंटर में नौकरी करती थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तब जांच शुरू की और आफताब को गिरफ्तार कर लिया था। आफताब ने बताया था कि शादी करने को लेकर श्रद्धा अक्सर उस पर दबाव बनाती रहती थी। इसे लेकर ही दोनों में विवाद होता रहता था। विगत 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को आरी से 35 टुकड़ों में काटा और अलग-अलग तीन जगहों पर फेंक दिया था।