Shraddha murder case: श्रद्धा के पिता ने आफताब के लिए मांगी फांसी की सजा
Shraddha murder case
भारत
RP Raghuvanshi
09 Dec 2022 08:36 PM
Shraddha murder case: मुंबई। दिल्ली में कथित तौर पर आफताब पूनावाला के हाथों मारी गई श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने शुक्रवार को मांग की कि आरोपी को उनकी बेटी की हत्या के लिए फांसी दी जाए।
Shraddha murder case
पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने से पहले करीब तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर एक फ्रिज में रखा था।
वालकर ने यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “आफताब पूनावाला को मेरी बेटी की हत्या के लिये फांसी दी जानी चाहिए...पूनावाला और जो भी इस मामले में शामिल थे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”