Advertisement
Advertisement

Advertisement
Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा जहां लगातार जांच पड़ताल की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नए नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इस हत्याकांड को लेकर गत दिवस जहां टीवी स्टार्स हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर चुके हैं, वहीं अब उस डेटिंग ऐप की ओर से बयान आया है, जिस डेटिंग ऐप बंबल पर आफताब और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी।
डेटिंग Bumble ने अपने बयान में कहा कि इस जघन्य अपराध के बारे में सुनकर बहुत दु:ख हुआ है और जब भी जरूरत होगी, वह पुलिस के लिए मौजूद रहेगा। बंबल के प्रवक्ता ने कहा कि इस अकथनीय अपराध के बारे में सुनकर बंबल में हर कोई टूट गया है और हमारी संवेदनाएं श्रद्धा के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। हम कानून प्रवर्तन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस आफताब पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए बम्बल से संपर्क करेगी। आपको बता दें कि बंबल की स्थापना 2014 में व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने की थी। यह अमेरिका में स्थित है।
पुलिस सूत्रों ने कहा था कि कथित तौर पर श्रद्धा वाकर की हत्या करने के 20 दिन बाद आरोपी उसी ऐप पर एक अन्य महिला से मिला और उसके साथ डेटिंग शुरू कर दी। वह महिला को अक्सर घर ले आता था, जबकि श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़े उस वक्त दिल्ली के अपार्टमेंट में रखे फ्रिज में थे।
पुलिस को अब शक है कि आफताब पूनावाला इस बारे में गलत जानकारी देकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि उसने श्रद्धा वाकर के फोन के साथ क्या किया? पूछताछ के दौरान आफताब पूनावाला बार-बार अपना जवाब बदल रहा है कि उन्होंने श्रद्धा वाकर का मोबाइल फोन महाराष्ट्र में फेंक दिया और दूसरी बार उसने कहा कि दिल्ली में फोन फेंक दिया।
Advertisement
Advertisement