Siachen : सियाचीन में शुरू हुई इंटरनेट सेवा, बात करना होगा आसान
Internet service started in Siachen, it will be easy to talk
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:39 AM
Siachen : सियाचीन । दुनिया के सबसे ऊंचे और दुर्गम युद्ध क्षेत्र में अब इंटरनेट की सेवा शुरू कर दी गई है। इससे सीमा पर तैनात जवान वहां की हर पल की गतिविधियों पर न सिर्फ नजर रख सकेंगे, बल्कि उसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे सकेंगे। माना जा रहा है कि इंटरनेट सेवा के शुरू होने से इस क्षेत्र की सुरक्षा और मजबूत होगी।
Siachen :
सियाचिन ग्लेशियर, यानि दुनिया का सबसे ऊंचा बैटल फील्ड। सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों पर देश के निगहबान बनकर जवान दिन-रात देश की रक्षा में लगे रहते हैं। लेकिन, कई बार जरूरी सूचना पहुंचाने के लिए नेटवर्क की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की जवान के घर-परिवार वालों और रिश्तेदारों को भी हाल चाल जानने के लिए हफ्ते या महीनों इंतजार करना पड़ जाता है।
Siachen :
लेकिन, अब ये समस्या खत्म हो गई है। अब दुनिया के सबसे ऊंचे और दुर्गम युद्ध क्षेत्र में भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी विंग ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस एक्टिवेट कर दी है।