शादी की तैयारियों के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा , चंडीगढ़ में हो सकती है शादी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:52 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अफेयर की कहानी ज़ोरों पर है। दोनों को बीती रत फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के घर से निकलते हुए देखा गया। अब अंदाज़ा यह लगाया जा रहा है कि वो दोनों अपनी शादी की तैयारियों को लेकर वहां पर गए थे।
एक्ट्रेस कियारा और सिद्धार्थ की डेटिंग के रूमर्स बहुत दिनों से चल रहे थे। दोनों को ज़्यादातर साथ में देखा जा रहा था , अब ऐसे में लोगों का मानना है कि दोनों आपस में प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि जब शनिवार की रात दोनों मनीष मल्होत्रा के घर से निकल रहे थे तो मीडिया वहां पर पहुँच गयी। तो वे दोनों कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे थे।