Sikkim : पूर्वी सिक्किम में फंसे 1,000 पर्यटकों के लिए देवदूत साबित हुए सेना के जवान
Army personnel proved to be angels for 1,000 tourists stranded in East Sikkim
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:49 AM
गंगटोक। सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होने के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया। इससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इलाके में तैनात सैनिकों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे तक चले अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बयान में कहा गया है कि सभी पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।