Singa Pandit Case : क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा, देश व्यापी आन्दोलन की घोषणा
The main organization of the Brahmin Samaj, the Akhil Bharatvarshi Brahmin Sabha, also expressed its displeasure.
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:27 AM
Singa Pandit Case : ग्रेटर नोएडा। भाजपा नेता सिंगा पंडित पर हुए जानलेवा हमले के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हाईटेक पुलिस अभी तक हमलावरों की टोह नहीं ले पाई है। अब इस घटना को लेकर ब्राह्मïण समाज के प्रमुख संगठन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मïण सभा ने भी अपना रोष व्यक्त किया है। पुलिस को इस मामले का खुलासा करने के लिए ब्राह्मïण महासभा ने 72 घंटे का समय दिया है।
Singa Pandit Case :
विदित हो कि 3 नवंबर को देर शाम ग्रेटर नोएडा पी-3 चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ओर संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित को घेर लिया था। बदमाश केवल सिंगा पंडित को निशाना बनाने के लिए आए थे। उन्होंने सिंगा पंडित को हथियारों के बल पर कवर किया और उसकी पसली व पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में सिंगा पंडित गंभीर रूप से घायल हैं। वह ठीक से चलने की स्थिति में नहीं है। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पहले से ही रोष व्याप्त है। वे पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
Singa Pandit Case :
अब एक बार फिर इस मामले में ब्राह्मïणों के प्रमुख संगठन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। 11 नवंबर को इस मसले पर दादरी के चिटहेरा गांव में संगठन की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और ब्राह्मïण समाज के प्रमुख नेता पीतांबर शर्मा ने की। इस बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों मेंं निंदा की गयी है।
बैठक में प्रदेश भर के सभी जनपदों के अध्यक्षों के अलावा मंडल अध्यक्षों ने भी शिरकत की। इस बैठक में रतनवीर शर्मा, अनिल शर्मा, विजय कुमार शर्मा, कैप्टन यज्ञदत्त शर्मा, पुरूषोत्तम मैत्रेय, सुरेश शर्मा, पंडित ज्ञान शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हो रहा है नंगा नाच: पीतांबर
अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. पीतांबर शर्मा ने इस बैठक में कहा कि इस समय पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है। हमारा संगठन किसी भी जाति, धर्म के खिलाफ कतई नहीं है। क्योंकि अपराधी की न कोई जाति होती है और न ही धर्म। वे अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन समाज में प्रबुद्ध लोगों को इस तरह के संवेदनशील मामलों में कतई राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंगा पंडित के प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली को ठीक नहीं कहा जा सकता। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार को जनता ने अपराधमुक्त माहौल के लिए वोट दिया था। लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था को गुंडे धता बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संगठन प्रत्येक जनपद में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।