विज्ञापन
SIR Phase-III : चुनाव आयोग ने कहा कि SIR का तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा।

SIR Phase-III : भारत के चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) फेज-III' आयोजित करने की घोषणा की है। इस चरण के दौरान, 3.94 लाख बूथ स्तरीय अधिकारी (BLOs) राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) की सहायता से 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
तीसरे फेज में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा में SIR किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने कहा कि SIR का तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा। बर्फ़बारी वाले इलाकों में मौसम की स्थिति को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में SIR का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने कहा, "SIR के पहले दो चरणों में, 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में, SIR के आदेश की तारीख तक लगभग 59 करोड़ वोटरों को कवर किया गया। इस प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में 6.3 लाख से ज़्यादा BLOs और राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख BLAs शामिल थे।"
विज्ञापन