हर महीने की शुरुआत के साथ कुछ ऐसे नियम लागू होते हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। आज 1 अगस्त 2025 है जिसकी शुरुआत भी कुछ ऐसे ही अहम बदलावों के साथ हुई है। इनमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, UPI के नए नियम, FASTag पास, क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस और ATF के रेट शामिल हैं। अगर आप बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, यात्रा या गैस कनेक्शन से जुड़े हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं 1 अगस्त से लागू हुए 7 बड़े बदलाव जो आपके मासिक बजट और दैनिक जरूरतों को प्रभावित कर सकते हैं। 1 August 2025
कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ
देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹33.50 की कटौती की गई है। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं।
दिल्ली: ₹1631.50
कोलकाता: ₹1734.50
मुंबई: ₹1582.50
चेन्नई: ₹1789.00
हालांकि घरेलू रसोई गैस के दामों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
UPI के नए नियम लागू
अगर आप Paytm, PhonePe, GPay जैसे थर्ड पार्टी UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह बदलाव आपके लिए अहम है। NPCI (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने UPI सेवाओं को सुरक्षित और सीमित करने के लिए कुछ नई लिमिट्स लागू की हैं। अब बैलेंस चेक, स्टेटस रिफ्रेश और अन्य ट्रांजेक्शन पर नई सीमाएं निर्धारित की गई हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े इंश्योरेंस में कटौती
11 अगस्त से SBI कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद करने जा रहा है। इसमें वे कार्ड शामिल हैं जो पहले ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का कवर देते थे, जैसे SBI Elite और Prime कार्ड्स।
FASTag सालाना पास का नया नियम
15 अगस्त 2025 से, सड़क परिवहन मंत्रालय FASTag यूजर्स के लिए एक नया सालाना पास शुरू करने जा रहा है। इसकी खास बातें 3000 रुपये शुल्क, 200 टोल फ्री ट्रिप, एक साल तक वैध या 200 ट्रिप तक। इसका मकसद है टोल भुगतान को सरल और नियमित यात्रियों के लिए फायदेमंद बनाना।
PNB KYC अपडेट अनिवार्य
PNB (पंजाब नेशनल बैंक) ने ग्राहकों से कहा है कि वे 8 अगस्त 2025 से पहले अपना KYC अपडेट जरूर कर लें। ऐसा न करने पर खाते में रुकावट आ सकती है। ये निर्देश RBI की गाइडलाइंस के अनुसार दिए गए हैं।
1 अगस्त से एटीएफ की कीमतों में बदलाव किया गया है, जो हवाई सफर की लागत को प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली: ₹92,021.93/किलोलीटर
मुंबई: ₹86,077.14/किलोलीटर
कोलकाता: ₹95,164.90/किलोलीटर
चेन्नई: ₹95,512.26/किलोलीटर
अगस्त में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे
इस महीने बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें शनिवार, रविवार के साथ-साथ राज्यों के स्थानीय त्योहारों और छुट्टियों को भी शामिल किया गया है। इसलिए पहले से बैंकिंग प्लान बना लें।