सांप के जहर के सौदागर Elvish Yadav को सुप्रीमी राहत
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:18 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:18 AM
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांप के जहर के अवैध इस्तेमाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने फिलहाल निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है और उत्तर प्रदेश सरकार एवं शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। Elvish Yadav
क्या था पूरा मामला?
इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर 2024 में हुई थी जब नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ रेव पार्टी में प्रतिबंधित तरीके से सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई जिसमें एल्विश यादव का नाम भी शामिल था।
एल्विश ने खुद को बताया बेकसूर
एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है। पहले उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब
अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है और तब तक निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर स्थगन (Stay) लगा दिया है। इस फैसले से एल्विश यादव को अस्थायी राहत जरूर मिली है लेकिन मामले की अंतिम सुनवाई अभी बाकी है।
टीवी से सोशल मीडिया तक छाए हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं बल्कि एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनकी युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की और उसके बाद एमटीवी रोडीज, प्लेग्राउंड सीजन 4 और लाफ्टर शेफ जैसे शोज में भी हिस्सा लिया।
हालांकि उनके करियर की सफलता के साथ-साथ वे विवादों में भी घिरते रहे हैं। सांप के ज़हर केस से पहले भी उन पर कई बार आरोप लगे हैं, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को निर्दोष बताते हुए इन आरोपों का खंडन किया है। अब देखना यह होगा कि सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई में उनका पक्ष कितना मजबूत बनता है और क्या उन्हें इस केस में पूरी तरह से राहत मिलती है या नहीं।