Solar PV Module : सौर पीवी मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए पीएलआई योजना को कैबिनेट की मंजूरी
Union Minister Anurag Thakur
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:12 AM
Solar PV Module : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल में गीगा वाट (जीडब्ल्यू) पैमाने की विनिर्माण क्षमता प्राप्त करने के लिए उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम पर उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि उच्च दक्षता वाले सौर फोटो वोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल के निर्माण के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। इस प्रकार अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आयात निर्भरता को कम करना है। पीएलआई योजना के तहत गीगावाट स्केल की निर्माण क्षमता प्राप्त करने के लिए 19,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सौर पीवी विनिर्माण संयंत्रों के चालू होने के बाद 5 वर्षों के लिए पीएलआई का वितरण किया जाएगा। सोलर पीवी के विनिर्माताओं का चयन पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।
Solar PV Module :
अनुराग ठाकुर ने बताया कि लगभग 65 हजार मेगावाट प्रतिवर्ष के पूर्ण और आंशिक रूप से एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल की निर्माण क्षमता स्थापित की जानी है। ईवीए, सोलर ग्लास, बैकशीट आदि सामग्री के संतुलन के लिए विनिर्माण क्षमता भी बनाई जाएगी। इस पर 94 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फैसले से आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूती मिलेगी और रोजगार पैदा होगा। उन्होंने बताया कि इससे लगभग 1.95 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 7.80 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह इस मॉड्यूल में उच्च दक्षता प्राप्त करने के लिए अनुसंधान और विकास को भी गति देगा।
सौर पीवी मॉड्यूल फोटो वोल्टिक (पीवी) कोशिकाओं के साथ सौर कोशिकाओं को एक साथ जोड़कर बनाए जाते हैं। वे क्रिस्टलीय सिलिकॉन जैसे अर्धचालकों का उपयोग करके उत्पादित किए जाते हैं। सौर मॉड्यूल सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलते हैं।