पत्नी ने पति की किडनी 10 लाख में बिकवाई, जानें क्यों
Sold Husband's Kidney
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 07:37 AM
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 07:37 AM
Sold Husband's Kidney : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई है, जिसकी पूरी सच्चाई जानते ही आप भी हतप्रभ रह जाएंगे। हावड़ा जिले में एक महिला ने बेटी की पढ़ाई के नाम पर रुपये इकट्ठा करने के लिए अपने ही पति को किडनी बेचने पर मजबूर कर दिया। जब किडनी बेच कर पति पैसे ले आया तो पैसे आते ही उसने जो किया, वह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, पति के किडनी बेचने से मिले 10 लाख रुपये जैसे ही उसके पत्नी के हाथ में आए उसे लेकर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार के साथ आसपास के लोग सभी इस घटना से हतप्रभ रह गए।
बेटी को पढ़ाने के नाम पर पति को किडनी बेचने को राजी किया
घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने और बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने का हवाला देकर एक पत्नी काफी दिनों से पति से अपना किडनी बेचकर स्थितियां ठीक करने की बात कह रही थी। बताते हैं कि महिला कई महीने से पति को इस बात के लिए मना रही थी कि वह घर की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए अपनी किडनी बेच दे। पति राजी हुआ तो महिला ने झट से किडनी के लिए एक खरीदार का भी जुगाड़ कर लिया। उसके साथ 10 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी कर लिया। और पति की किडनी बेचते ही जैसे ही पैसा हाथ में आया पत्नी अपने पे्रमी के साथ सारा पैसा समेटकर फरार हो गई।
पत्नी ने पैसे के लिए रची थी पूरी साजिश
पत्नी ने पैसे के लिए रची थी पूरी साजिश, पति को क्या पता था कि पत्नी उसके पीछे कौन सा खेल खेलने जा रही है। पत्नी पर भरोसा करते हुए पति किडनी देने के लिए सर्जरी को तैयार हो गया। उसे लगा कि इन पैसों से घर की स्थितियां बदल जाएगी और बेटी की पढ़ाई भी बेहतर हो सकेगी। पिछले महीने सर्जरी हुई और उसने एक किडनी बेच दी। पति पैसे घर ले आया, तो उसकी पत्नी ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए आराम करने और बाहर न निकलने की सलाह दी। और सारा पैसा समेटकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।
पत्नी के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
पति के परिवार ने पत्नी का कारनामा पुलिस को बताया, उसने बताया किडनी बेचने के बाद जब पैसा घर आ गया तो एक दिन वह घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। बाद में मुझे पता चला कि अलमारी से 10 लाख रुपये नकद के साथ कुछ और चीजें गायब हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांकराइल में रहने वाले पति के परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। शिकायत के मुताबिक महिला पिछले एक साल से अपने पति पर किडनी बेचने और कुछ पैसे कमाकर अपना घर बेहतर तरीके से चलाने और अपनी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए दबाव डाल रही थी। और जब उसने उसका कहा मानकर ये सब किया तो वह पैसे सहित गायब हो गई।
बैरकपुर में प्रेमी के साथ रह रही युवती
पति ने कहा कि उसके परिवार ने परिचितों की मदद से हावड़ा से बहुत दूर, कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में उस घर का पता लगा लिया जहां उसकी पत्नी रह रही थी। वहां, वह उस आदमी के साथ रह रही थी जिसके साथ वह कथित तौर पर भागी थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला फेसबुक पर उस व्यक्ति से मुलाकात के बाद कथित तौर पर पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थी। हालांकि, जब उसके पति, सास और बेटी उस आदमी के बैरकपुर वाले घर पहुंचे तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। उल्टा महिला के प्रेमी ने पति के परिवार से कथित तौर पर कहा कि वह (महिला) अपने ससुरालियों पर वैवाहिक जीवन के 16 वर्षों के दौरान शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दायर करेगी। पत्रकारों से बातचीत में उस व्यक्ति (कथित प्रेमी) ने इस बात से इनकार किया कि महिला ने सांकराइल स्थित अपने ससुराल से कोई नकदी ली है और दावा किया कि वह केवल वही पैसे लेकर आई जो उसने बचाए थे। पुलिस ने कहा कि वे कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले महिला और उसके कथित प्रेमी से पूछताछ करेंगे।