बिहार में शुरू हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा-2 ,तलाक तक पहुंची बात
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
Bihar News : बिहार के नालंदा जिले से फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी मिलती जुलती कहानी सामने आई है। लेकिन इसमें फर्क इतना है कि फिल्म में लड़की को ससुराल में शौचालय नहीं मिला था। वहीं बिहार की इस कहानी में लड़के को अपने ससुराल में शौचालय नहीं मिल रहा। दरअसल यह पूरी कहानी है बिहार के नालंदा जिले के तेलमर गांव का जहां ससुराल में शौचालय न होने की वजह से दामाद शादी के 2 साल बाद भी ससुराल नहीं आया। यह बात इतनी बढ़ गई की अब दामाद ने लड़की को तलाक देने की बात कर दी है।
लड़की के परिवार के साथ हुई मारपीट
इस बात से गुस्सा होकर जब लड़की के परिवार वाले शादी करवाने वाले अगुआ के पास पहुंचे, तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। इस झगड़े में ऋषि नाम का एक शख्स घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। Bihar News शादी से पहले शौचालय बनाने का हुआ था वादा
बिहार के नालंदा में हुई इस घटना के बारे में लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पहले पटना सिटी के रहने वाले विक्की से हुई थी। शादी के समय लड़के ने शौचालय बनवाने को कहा था। लेकिन शौचालय कहां से बनाएं, हमारे पास इसके लिए पैसे ही नहीं है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नही मिल रहा है। इस वजह से शादी से लेकर अब तक दो सालों में दामाद ने एक बार भी ससुराल में कदम नहीं रखा है। इस बात को लेकर मियां-बीवी के बीच आपसी दरार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि दामाद यह बात समझने के लिए तैयार नहीं है। वह कह रहा है कि शौचालय बनवाएं उसके बाद ही बेटी का घर बसेगा, नहीं तो तलाक के लिए तैयार रहें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।