
Anant Ambani Radhika wedding : देश के जाने माने बिजनेस मैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के शादी की तैयारियाँ इस समय जोर शोर पर चल रही है । इनकी शादी का डेस्टिनेशन और ड्रेस कोड वगैरह क्या होगा आज हम आपको इसके बारे मे जानकारी देने जा रहे हैं । मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) से 12 जुलाई 2024 को होनी तय हुई है । उनकी शादी का ये भव्य आयोजन 3 दिन तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएगा।