यति नरसिंहानंद सरस्वती: नहीं होने देंगे बाबा बागेश्वर का बाल भी बांका
खास साक्षात्कार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:16 AM
यति नरसिंहानंद सरस्वती: गाजियाबाद। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती, बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री समर्थन में आगे आ गए हैं। गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने चेतना मंच को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया है कि वह पूरी तरह से बागेश्वर बाबा के साथ हैं और उनका समर्थन करते हैं।
खास साक्षात्कार
उनका कहना है कि बाबा बागेश्वर धाम के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है जिसे वह कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का जन्म उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। महंत जी ने मॉस्को से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। चेतना मंच से खास बातचीत में उन्होंने अपने जीवन और हर विषय पर खुलकर बात की।
यति नरसिंहानंद सरस्वती का झुकाव बचपन से ही सनातन धर्म की तरफ हो गया था। महंत जी के सोशल मीडिया पर भी कई लाख फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते हैं।
इस्लाम और मदरसों को लेकर विवादित बयानों के चलते भी वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। महंत नरसिंहानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को असली, दमदार राजनेता मानते हैं।
उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम के विरोधियों को चेतावनी दी है कि कोई भी बाबा को छूने की कोशिश करेगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। सरस्वती जी का कहना है हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए हिंदुओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।