
300 से 400 तक के है मंदिर
छोटे से लेके बड़े हर आकार का मंदिर इन लोगो के पास होता है इन सबके दाम भी अलग अलग होते है लेकिन 300 से 400 तक के अच्छे मंदिर इनके पास मिल जाते है. 1 दिन मे कम से कम 3 से 4 मंदिर ये लोग बेच देते है । विशाल बताते है इनके रोजी रोटी का यही सहारा है । मंदिर बनाने के लिए ये लोग साफ सुथरी लकडियों को ही मार्केट से लाते है. कुछ मंदिरो को ये लोग भी नही तैयार कर पाते तो उसे किसी और कारीगर से तैयार कराते है लेकिन अपने ग्राहको को वापस नही लौटने देते है.