
Special Story: Why are dogs becoming ferocious, all treatments are useless, figures are frightening[/caption]
कुत्ते के हमले से कैसे करें बचाव
डॉ अनुराग सलाह देते हैं कि जब भी आवारा कुत्ते हमला बोलें तो लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यदि आप दोपहिया वाहन या पैदल हैं और ऐसे में अगर कुत्ता भौंके या आपकी तरफ आक्रामक हो तो रूकना नहीं चाहिए। अगर पैदल या बाइक से हैं तो बराबर चलते रहना चाहिए। दरअसल, कुत्तों का लोवर जबड़ा जो काटने के लिए काम आता है, वह तभी काम करता है जब कोई चीज स्थिर हो या रुकी हुई हो। इसलिए रुकना नहीं चाहिए। कुत्ता तभी काटेगा जब कोई स्थिर स्थिति में चीज मिलेगी। रनिंग स्थिति में कुत्ते के मुंह का लोवर जबड़ा काम नहीं करता है।
[caption id="attachment_87548" align="aligncenter" width="750"]
Special Story: Why are dogs becoming ferocious, all treatments are useless, figures are frightening[/caption]
पिछले 6 माह में कुत्ते काटने की प्रमुख घटनाएं
1.अक्टूबर 2022 में 8 महीने के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोएडा में नोच कर मार डाला।
2.दिसंबर 2022 में बांदा में 2 साल के बच्चे को मुंह में कुत्तों ने नोच लिया जिससे उसकी जान चली गई।
3.फरवरी 2023 हैदराबाद में 4 साल के मासूम बच्चे को तीन आवारा कुत्तों ने मिलकर नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।
4.मार्च 2023 दिल्ली में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला बोल दिया जिसमें दोनों की मौत हो गई।
5.फरवरी में अलीगढ़ में बुजुर्ग डॉक्टर पर मॉर्निंग वॉक करते समय आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया और गिराकर नोच डाला।
6.अप्रैल में कन्नौज में भी आवारा कुत्तों ने अकेला पाकर बच्चों को नोच कर मार डाला।
7.जनवरी में दिल्ली में बुलडॉग ने बच्चे को काटा, गंभीर अवस्था अस्पताल में भर्ती।