Sports News : भारतीय अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता टीम और कप्तान पर हरियाणा को गर्व : खट्टर
Haryana proud of Indian Under-19 T20 World Cup winning team and captain: Khattar
भारत
चेतना मंच
30 Jan 2023 09:18 PM
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय अंडर-19 महिला टी—20 विश्व कप विजेता टीम की कप्तान शेफाली वर्मा (Shefali Verma) के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश और राज्य को इस उपलब्धि पर गर्व है।
सीएम खट्टर ने रोहतक में शेफाली के परिवार से मुलाकात की और अंडर-19 टी—20 विश्व कप महिला क्रिकेट में भारत के आईसीसी खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि यह जीत हरियाणा की एक बेटी के नेतृत्व में मिली है। यह हर हरियाणवी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने युवा भारतीय टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान शेफाली वर्मा के दादा संत लाल वर्मा एवं पिता संजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भारत ने रविवार को इंग्लैंड पर सात विकेट की शानदार जीत के साथ पहला अंडर-19 विश्व कप जीता। शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारत अंडर-19 टीम ने महिला क्रिकेट में भारत को पहला आईसीसी खिताब दिलाया।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।