Sports News : यूपी एटीएस चीफ नवीन अरोरा बने ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष
UP ATS Chief Naveen Arora appointed as the President of Taekwondo Association
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:00 PM
लखनऊ। यूपी गुडविल ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की आम सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नवीन अरोरा (आईपीएस) को अध्यक्ष और जावेद खान (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) को महासचिव चुना गया है। हिना हबीब को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रजा हुसैन को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
Sports News :
बता दें कि नवीन अरोड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस के जाबाज ऑफिसर हैं। वे गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई जिम्मेदारियां सभाल चुके हैं। फिलहाल वे यूपी में एटीएस चीफ हैं। यह संस्था आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाई गई है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। इस बैठक में नवीन अरोरा ने कहा कि वे ताइक्वाण्डो खेल के विकास एवं उचित प्रशिक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। महासचिव जावेद खान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।
जावेद खान ने बताया कि आगामी 5 व 6 नवंबर, 2022 को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 18वीं यूपी राज्य ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का आयोजन यूपी गुडविल ताइक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। उसमें प्रदेश के लगमग 550 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
Sports News :
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवीन अरोरा (आईपीएस), उपाध्यक्ष एसएम कासिम आब्दी (आईएपीएस), उपाध्यक्ष मनोज अवस्थी (एएसपी), उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव (उप शिक्षा निदेशक), उपाध्यक्ष डॉ. माला मेहरा (शिक्षाविद), महासचिव जावेद खान (अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी), कोषाध्यक्ष हिना हबीब (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), संयुक्त सचिव रजा हुसैन (अधिवक्ता), संयुक्त सचिव अमय चौहान (खिलाड़ी), विधिक सलाहकार पंकज अवस्थी (अधिवक्ता), मीडिया प्रमारी बिलाल अहमद किदवई के अलावा मोनिका गुप्ता (समाजसेविका), राजशेखर सिंह (समाजसेवी), डॉ. ज्योति श्रीवास्तव (चिकित्सक), डॉ. अभय श्रीवास्तव (चिकित्सक), खुर्शीद अहमद बख्शी और डॉ. एके शुक्ला (चिकित्सक) को सदस्य चुना गया है।