जेल से चल रहे पाक जासूसी नेटवर्क का भंडाभोड़, दो गिरफ्तार
Spy Network
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:46 AM
Spy Network : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक महत्वपूर्ण जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सुरज मसीह को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भारतीय सेना की छावनियों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को लीक करने का आरोप है।
जासूसी नेटवर्क का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में थे। हरप्रीत सिंह जेल से ही इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सेना की छावनियों और वायुसेना अड्डों की तस्वीरें बरामद की हैं, जिन्हें उन्होंने कथित रूप से पाकिस्तान भेजा था ।
सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ाई गई
इन आरोपियों के खिलाफ "आॅफिशियल सीक्रेट्स एक्ट" के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पुलिस का सख्त रुख
डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना की सुरक्षा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह मामला दर्शाता है कि कैसे जेलों से भी जासूसी नेटवर्क संचालित किए जा सकते हैं, और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।