Sri Lanka News श्रीलंका के राष्ट्रीय चैनल पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, प्रसारण रोका गया
भारत
चेतना मंच
13 Jul 2022 09:21 PM
Colombo कोलंबो। आर्थिक रूप से दिवालिया हो चुके श्रीलंकाई लंकाई नागरिकों (Citizen) का गुस्सा बेकाबू हो गया है। एक प्रदर्शनकारी के न्यूज चैनल (News channel) में एंकर बनकर बैठने के बाद नेशनल टेलीविजन (National Television) चैनल को ऑफ एयर (Off Air) कर दिया गया। देश के 44 साल के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब यहां कार्यकारी राष्ट्रपति (President) का पद कार्यकाल के बीच में ही खाली होने जा रहा है। वहीं, पहले तो कहा गया कि देश में आपातकाल (Emergency) लागू किया गया है। लेकिन, फिर कार्यवाहक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि देश में आपातकाल लागू नहीं किया गया है।
श्रीलंका के सरकारी राष्ट्रीय टीवी चैनल, रूपवाहिनी कॉरपोरेशन (एसएलआरसी) को कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारियों के घुसने और इमारत पर कब्जा करने के बाद बंद कर दिया गया है। श्रीलंका का राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन के प्रसारण को रोक दिया गया। कोलंबो में प्रदर्शनकारियों से अपने परिसर के घिर जाने के बाद चैनल ने प्रसारण को रोक दिया। एक प्रदर्शनकारी ने लाइव प्रसारण के दौरान कहा कि जब तक संघर्ष खत्म नहीं हो जाता, श्रीलंका रूपवाहिनी सहयोग केवल जन सामान्य के कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
श्रीलंका के स्पीकर महिंद्रा यापा अभयवर्धने ने इस कदम के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है। अध्यक्ष ने कहा कि नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 37(1) के तहत की गई।