Noida : नोएडाl श्रीकांत त्यागी के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओमेक्स बिल्डर (Omaxe Builder ) के ग्राउंड फ्लोर पर जो फ्लैट था उसमें 15 सीढ़ियां नीचे उतार कर एक बेसमेंट बनाया गया था l जितना बड़ा फ्लैट था उतनी ही जमीन फर्श के नीचे बनाई थी और इसको एक स्टोर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था l खास बात यह है कि यह पूरा निर्माण कार्य ओमेक्स बिल्डर ने कराया हैl पुलिस इस मामले की भी जांच करेगी कि बिल्डर श्रीकांत त्यागी के दबाव में क्यों था ? उसने कैसे नियमों को ताक पर रखकर यह निर्माण करायाl
एक निजी चैनल के संवाददाता को श्रीकांत त्यागी की बहन ने यह बेसमेंट दिखायाl इस बेसमेंट में 15 सीढ़ियां बनी है l इसके साथ ही एक आलीशान दरवाजा भी पीछे के रास्ते लगाया गया है l जहां से इस फ्लैट में आने का एक और रास्ता थाl हालांकि अब इस फ्लैट के बेसमेंट के रास्ते को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया हैl
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अब अपनी साख बचाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है l प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज एक बुलडोजर भेजकर उस निर्माण का ध्वस्तीकरण कराया है l जो नियमों के अनुरूप नहीं बनाया गया था लेकिन इस बेसमेंट का क्या होगा यह सवाल अभी बना हुआ है l त्यागी ने पार्किंग जो बेसमेंट में बनाई गई है l उसको भी कब्जा लिया थाl
वही श्रीकांत त्यागी के एडवोकेट सुशील भाटी ने कहा है श्रीकांत त्यागी को कानून पर पूरा भरोसा हैl उसी न्यूज़ न्यायालय पर पूरा भरोसा है इसीलिए सरेंडर के लिए एप्लीकेशन दी है l