Srikant Tyagi Case : चर्चित श्रीकांत त्यागी मामले में आया नया मोड़
A new twist in the famous Srikant Tyagi case
भारत
चेतना मंच
23 Nov 2025 08:39 AM
Srikant Tyagi Case :
Prayagraj/Greater Noida : प्रयागराज/ग्रेटर नोएडा। नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी की गैंगस्टर में हाईकोर्ट से जमानत होने के मामले में देर रात नया मोड़ आ गया। जहां देर शाम तक त्यागी समर्थक उसकी बेल होने की सूचना पाकर खुशी मना रहे थे, वहीं देर रात को उनकी खुशी का मजा किरकिरा हो गया। क्योंकि मामले में देर रात को हाईकोर्ट से बेल ऑर्डर होने के बजाय 29 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख लगाए जाने की जानकारी सामने आई।
गौरतलब है कि महिला से बदसलूकी मामले में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिसमें श्रीकांत त्यागी करीब 42 दिनों से जेल में है। गैंगस्टर मामले में बृहस्पतिवार को श्रीकांत त्यागी की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई की गई थी। जिसके बाद जिला न्यायालय में श्रीकांत त्यागी के अधिवक्ता सचिन भाटी ने मीडिया को हाईकोर्ट से बेल दिए जाने की जानकारी साझा की थी। इस खबर के सामने आने के बाद त्यागी समर्थकों में खुशी का मौहोल था। लेकिन, देर रात को उनकी यह खुशी उस समय काफूर हो गई, जब तमाम मीडिया चैनलों पर खबर प्रसारित होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर मामले में 29 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी गई।
इस संबंध में जब श्रीकांत त्यागी के वकील सचिन भाटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बात सही है कि मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की गई है। लेकिन, इसके पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जानकारी आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में श्रीकांत के वकीलों द्वारा की जाएगी।