Srikant Tyagi Case : अखिलेश जी, पीड़ित का भी हाल पूछते तो अच्छा होता
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:02 AM
Noida : नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक विग ने सपा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा, श्रीकांत त्यागी प्रकरण में अगर पीड़ित का भी हाल जानते तो अच्छा होता। उन्होंने अनुरोध किया है कि भाजपा के गुंडे श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पीड़ित महिला के पास भी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए।
दीपक विग ने पत्र में सुझाव दिया है कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने जिस तरह सोसाइटी में दहशत फैलाकर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, वह पूरी तरह निंदनीय है। दुर्व्यवहार के दौरान श्रीकांत त्यागी ने एक जाति विशेष को गाली देने का काम किया था, जिससे एक वर्ग बुरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पक्ष की महिला के पास भी भेजा जाए और उसकी बात को प्रमुखता से उठाया जाए।
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार भाजपा के गुंडे श्रीकांत त्यागी ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौंज कर अभद्र व्यवहार किया, उससे शहर के लोग आहत हुए थे। इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की मांग की थी। उसके तुरंत बाद श्रीकांत की गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने कहा कि श्रीकांत की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस प्रशासन ने उसकी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें प्रताड़ित किया था। इस बाबत सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दो सितंबर को श्रीकांत के बच्चों से मिलने जा रहा है। उन्हांेने कहा कि पार्टी का यह कदम अच्छा है, लेकिन और अच्छा होता अगर पीड़ित महिला के पास भी उसका हाल जानने पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जाए।