Srikant Tyagi Case Noida : मैं सर्व समाज का सांसद हूं भेदभाव नहीं करता : डा. महेश शर्मा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
Srikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी प्रकरण में हर पल कुछ ना कुछ नया हो रहा है। आज सुबह से सोशल मीडिया पर इस प्रकरण की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में नोएडा (Noida )के सांसद डा. महेश शर्मा व त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी के बीच बातचीत सुनाई पड़ रही है। बातचीत में सांसद डा. महेश शर्मा यह कहते हुए साफ सुने जा सकते हैं कि वें सर्वसमाज का सम्मान करते हैं। किसी भी समाज का अपमान करने की बात तो मैं सपने में भी नहीं सोच सकता हूं।
उधर मांगेराम त्यागी डा. महेश शर्मा को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। श्री त्यागी साफ-साफ चेतावनी दे रहे हैं कि श्रीकांत त्यागी के विरूद्ध लगाई गई धाराओं को तुरंत हटाकर उसको तुरंत बाहर निकलवा दीजिए। वह यह भी बोल रहे हैं कि एमपी साहब मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के कहने से आपने इतनी तेजी दिखाई कि आपने इस मामले को क्या का क्या बनवा दिया? श्री त्यागी यह भी बोल रहे हैं या तो तुरंत निपटवा दीजिए नहीं तो भाजपा को सबक सिखा देगा त्यागी समाज। 21 अगस्त को त्यागी समाज आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
बार-बार वें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भाजपा को सबक सिखा देंगे। ओमैक्स सोसायटी में रहने वाले नागरिकों को भी श्री त्यागी चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस जमीन पर वें रह रहे हैं वह तो त्यागी व गुर्जर समाज की जमीन है उनकी नहीं है।
पाठकों के लिए उस पूरी ऑडियो को हम ज्यों का त्यों आपको सुनवा रहे हैं।