Srikant Tyagi Noida : श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन पड़ा महंगा
Demonstration in support of Srikant's wife Anu Tyagi turned costly
भारत
चेतना मंच
30 Sep 2022 05:40 PM
Srikant Tyagi Noida : नोएडा। बीते दो महीने से सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी सुर्खियों में है। लग रहा है जैसे विवादों से उसका स्थाई नाता हो गया है। लगभग दो माह पहले एक महिला से बदसलूकी के मामले में सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी के साथ ही यह सोसायटी भी मशहूर हो गया। श्रीकांत त्यागी अभी जेल में है। लेकिन, सोसायटी में हलचल कम नहीं हो रही है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के साथ कथित तौर पर पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ त्यागी समाज लामबंद है। थाना फेज दो की पुलिस ने अनु त्यागी के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने के आरोप में त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी समेत 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Srikant Tyagi Noida :
श्रीकांत त्यागी बेशक जेल में है, लेकिन उसके समर्थक हर स्तर पर सक्रिय हैं। बीते दिनों त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी अपने समर्थकों के साथ ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंचे। वहां पर बड़े-बड़े पेड़ लगाए और अनु त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। त्याहारों के मद्देनजर इस समय गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा-144 लागू है। लेकिन, त्यागी और उनके समर्थकों ने उसकी परवाह नहीं की और जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने और भय व्याप्त करने का मामला दर्ज किया है। इसमें मांगेराम त्यागी समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। थाना फेज दो के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि नामजद लोगों में मेरठ निवासी मांगेराम त्यागी, हापुड़ निवासी ज्ञानेश्वर प्रधान, गेझा निवासी आदेश त्यागी, बागपत निवासी सुशांत त्यागी, रविंद्र राजपूत और शोभा त्यागी शामिल हैं।
[caption id="attachment_36289" align="alignnone" width="711"] Demonstration in support of Srikant's wife Anu Tyagi turned costly[/caption]
Srikant Tyagi Noida :
एडीसीपी साद मियां ने बताया कि ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन और धरना देने के मामले में मांगेराम त्यागी सहित 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना फेज दो की पुलिस ने इस मामले में मांगेराम सहित छह लोगों को नामजद किया है। इन पर धारा-144 का उल्लंघन करने और भय व्याप्त करने का मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि पांच अगस्त को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। शासन के दबाव के बाद पुलिस ने 09 अगस्त को बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस मामले में जिला अदालत से श्रीकांत त्यागी को बेल मिल गई, लेकिन गैंगस्टर मामले में अभी वह जेल में है। उसकी जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट अब 17 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। लेकिन, त्यागी समाज के लोग प्रशासन पर दबाव बनाने के अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।