Srikant Tyagi Noida : जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को अब रोड रेज के मामले में कोर्ट ने तलब किया
भारत
चेतना मंच
19 Aug 2022 06:08 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। भाजपा पालित श्रीकांत त्यागी के गुनाहों की फेहरिश्त काफी लंबी है। पुलिस के अनुसार इस पर कई मामले लंबित हैं। रोड रेज की एक वारदात को अंजाम देने वाले श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने तलब किया है। 22 अगस्त को इसकी पेशी अदालत में होगी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली सेक्टर 39 में मुकदमा अपराध संख्या 371 दर्ज है। ये मामला 2007 का है। श्रीकांत त्यागी पर आरोप है कि उसने 15 साल पहले रोड रेज की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। श्रीकांत त्यागी के वकील सचिन भाटी ने बताया कि उन्होंने वारंट निरस्त करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया था। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 22 अगस्त को श्रीकंात को तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीकांत त्यागी सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से अभद्रता के मामले में गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद है। बेल के लिए उसने दो बार अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने दोनों की बार उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी। ये मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।