Srikant Tyagi Noida : देश की सत्ता की चौखट तक पहुँचा श्रीकांत त्यागी प्रकरण
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:42 AM
New Delhi: नई दिल्ली l नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी (Grand Omaxe Society ) में महिला के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैl इस मामले में त्यागी समाज के कुछ नुमाइंदे आज दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे हैंl यहां उन्होंने प्रदर्शन कियाl इनकी मांग है कि श्रीकांत त्यागी मामले में जिन पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,उन्हें तुरंत रिहा किया जाए l इसके साथ ही श्रीकांत त्यागी की पत्नी का पुलिस द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न के मामले की जांच हो और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होl ऐसी ही कुछ मांगों को लेकर गुड़गांव तथा बाहरी दिल्ली के साथ ही नोएडा के भी कुछ लोग जंतर-मंतर पहुंचे l यहां उन्होंने प्रदर्शन किया l
प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश त्यागी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील त्यागी ने चेतना मंच को बताया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ इनका संगठन चट्टान की तरह खड़ा है इसमें किसी को भी राजनीति नहीं करने दी जाएगी इस परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए l इस अवसर पर सुशील त्यागी, जितेंद्र त्यागी ,तेज प्रकाश त्यागी, राहुल त्यागी ,आशु त्यागी बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग मौजूद थे |
यह उससे पहले का प्रदर्शन हैl इस मामले में त्यागी समाज शांत नहीं बैठेगा l उधर इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी आज नोएडा में संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं ।इस बीच पर्दे के पीछे से राजनीतिक रोटियाँ सेकने की काम भी जारी है|