Srikant Tyagi : सुबह दलिया, खाने में तोरई की सब्जी और चार रोटी मिली श्रीकांत गुन्डे को
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:58 AM
राजकुमार चौधरी/कपिल शर्मा
Greater Noida ग्रेटर नोएडा l अब तो पूरा देश जानता है कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा पालित गुंडा श्रीकांत त्यागी इस समय गौतमबुद्ध नगर ज़िले की लुक्ससर जिला जेल में बंद हैं । आपको यह जानने में ज़रूर दिलचस्पी होगी कि जेल में इस गुंडे की दिन और रातें कैसे कट रही है ? यह भी तय ही है कि इसे लंबे अर्से तक जेल की हवा खानी हैं । तो चलिए बता देते हैं कि आज जेल में इस गुन्डे की क्या दिनचर्या रही ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पालित गुण्डे श्रीकांत त्यागी को आज सुबह नाश्ते में दलिया मिला l दोपहर के खाने में तोरी की सब्जी और चने की दाल के साथ चार जेल रोटी भी दी गईl श्रीकांत को अभी कोविड वाली स्पेशल सेल में रखा गया है l
सर्व विदित है कि विगत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पालित श्रीकांत त्यागी ने अपनी सोसाइटी ओमेक्स ग्रैंड में रहने वाली महिला के साथ न केवल गाली गलौज की थी बल्कि धक्का-मुक्की भी की थी l इसकी करतूत की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई l इसके बाद ये मामला सुर्खी बना l जिसके उपरांत इस प्रकरण में पुलिसिया कार्रवाई हुईl 4 दिनों तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद मीडिया ट्रायल के बीच गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने श्रीकांत को मेरठ से गिरफ्तार करने का दावा किया हैl इसका एक इंटरव्यू पुलिस के इस दावे की पोल खोल रहा है l पुलिस अभिरक्षा में कोई इंटरव्यू नहीं दिया जा सकताl
अदालत ने इसे जेल भेजा है। इसे फिलहाल गौतमबुद्ध नगर की जिला कारागार में स्पेशल सुरक्षा बैरिक के सैल 5 में रखा गया है l
आज गुरुवार को सुबह श्रीकांत त्यागी को दलिया दिया गयाl नाश्ते के बाद दोपहर के खाने में तोरी की सब्जी और चने की दाल के साथ चार रोटी दी गई l
कल यानि 12 अगस्त को 1500 बहने बांधेगी जेल में अपने भाइयों को राखी
गौतमबुद्ध नगर ज़िले की जिला जेल के सुपरिटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने चेतना मंच को बताया कि हमारी जेल में कल रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा l इस अवसर पर 1500 बहनों ने जेल में बन्द पड़े अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैंl इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है l पुलिस कमिश्नर से अतिरिक्त महिला पुलिस बल की मांग की गई हैl कल सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनें अपने भाइयों को जेल परिसर में राखी बांध सकेंगी l श्रीकांत त्यागी की बहन ने भी अपने भाई को राखी बांधने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है l