
अब इस पर कार्रवाई करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारी चिंतन मंथन कर रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी को आज एक रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद इस जमीन पर बुलडोजर चलेगा। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि श्रीकांत त्यागी के मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे कुछ और लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, इस गुंडे श्रीकांत त्यागी की एक और करतूत उजागर हुई है। चुनाव के समय उसने संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। श्रीकांत त्यागी ने गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के मोहन पार्क एरिया में मोदीपोन इंडस्ट्रीज के आवासों पर भी जबरन कब्जा कर लिया था। मोदी इंडस्ट्रीज के ये आवास केवल अपने कर्मचारियों को ही अलॉट हो सकते हैं। अभी भी वहां त्यागी का कैंप कार्यालय कब्जे के मकान में चल रहा है। इसका जाल बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सहित कई जनपदों में फैला हुआ है। धीरे-धीरे त्यागी के अनेक प्रकरण सामने आ रहे हैं।