Srinagar : एकता को बढ़ावा देने के लिए बीआरओ ने निकाली बाइक रैली
BRO takes out bike rally to promote unity
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:07 AM
श्रीनगर। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एकता को बढ़ावा देने और कर्तव्य के लिये प्राणों का बलिदान देने वाले अपने कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रविवार को एक बाइक रैली निकाली। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाइक रैली पुराने वायुसेना ठिकाने रणग्रेथ से शुरू हुई और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जवाहर सुरंग के पास संपन्न होगी। बीआरओ के मुख्य इंजीनियर ब्रिगेडियर साकेत सिंह ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य एकता की भावना को बढ़ावा देना और प्राण गंवाने वाले बीआरओ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
उन्होंने कहा कि बीआरओ जहां काम करता है, वहां से जल और पौधों को एकत्र किया गया और इन्हें अगले महीने संगठन के 64वें स्थापना दिवस के मौके पर पुणे ले जाया जाएगा। सिंह ने बताया कि जवाहर सुरंग तक पहुंचने के बाद इन पौधों को पुणे ले जाया जाएगा, जहां एक स्मारक बनाने का काम चल रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।