Srinagar News : श्रीनगर में लाल चौक के निकट 'अतिक्रमण-रोधी अभियान' के खिलाफ प्रदर्शन
Srinagar News : Protest against 'anti-encroachment drive' near Lal Chowk in Srinagar
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:39 AM
Srinagar News : जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा राज्य की जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए शुरू किए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ऑल एलायंस डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। रकीब अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रेजिडेंसी रोड पर स्थित प्रताप पार्क के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
Srinagar News :
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाल चौक की ओर बढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।प्रदर्शनकारियों ने इस अभियान को "जन-विरोधी" और "गरीब-विरोधी" करार देते हुए इसे तुरंत रोके जाने की मांग की।