Srinagar News : आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में श्रीनगर में एसआईए की छापेमारी
Srinagar News: SIA raids in Srinagar in terror financing case
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:05 AM
Srinagar News : राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने श्रीनगर के परिमपुरा, जवाहर नगर, नाटीपुर, चनापुरा, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी की।
Srinagar News :
अधिकारियों ने बताया कि ये छापे आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में मारे गए।