Srinagar News: मनोरोगी व्यक्ति के हमले में दो की मौत
Noida News Live
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:03 PM
Srinagar News: श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक मनोरोगी व्यक्ति के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Srinagar News
अधिकारियों ने कहा कि जावेद अहमद ने कथित तौर पर एक डंडा उठाया और जिले के अश्मुकाम इलाके में सुबह काम के लिए बाहर निकले लोगों को मारना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि हमले में घायल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य का इलाज चल रहा है।
घायलों में से एक ने पुलिस को बताया कि कई लोगों ने हमलावर पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।