Stealth Omicron- ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बढ़ा रहा डर, जाने इससे है कितना खतरा
ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट स्टील्थ ओमिक्रॉन (PC- Mint)
भारत
चेतना मंच
24 Jan 2022 05:30 PM
Stealth Omicron- कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन Corona variant Omicron) ने पूरे विश्व को चपेट में लिया हुआ है।ओमीक्रोन का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अभी लोग इस संक्रमण से लड़ ही रहे कि, इसके नए सब वेरिएंट ने फिर एक बार लोगों को डराना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के वैरीअंट ओमिक्रॉन का एक सब-वैरीअंट स्टील्थ ओमिक्रॉन (Stealth Omicron) सामने आया। इस सब वैरीअंट के संक्रमण के मामले अब तक ब्रिटेन (Britain) , सिंगापुर (Singapore), स्वीडन (Sweden), और डेनमार्क (Denmark) के साथ साथ भारत (India) में भी पाए गए हैं। ओमिक्रॉन का इस सब वैरीअंट का स्ट्रेन मूल वेरिएंट से अधिक है। इसका संक्रमण मूल वैरीअंट से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि यह कोरोना (Covid-19 की एक बड़ी लहर का कारण बन सकता है।
स्टील्थ ओमिक्रॉन (Stealth Omicron) को लेकर वैज्ञानिकों का क्या है कहना -
ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट स्टील्थ ओमिक्रॉन की पहचान यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा की गई है। डॉक्टर मीरा चंद (Dr. Meera Chand), जो कि UKHSA की इंसीडेंट डायरेक्टर है, का कहना है कि- किसी भी वायरस का यह नेचर होता है कि वह विकसित होने के साथ-साथ नए वेरिएंट पैदा करता रहे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में कोरोनावायरस के और भी नए-नए वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।
स्टेटन्स सीरम इंस्टीट्यूट (SSI) के रिसर्चर एंडर्स फॉम्सगार्ड (Researcher Anders Fomsgaard) के मुताबिक अभी इस वैरीअंट पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन लगातार इस पर रिसर्च किए जा रहे हैं। इनका यह भी कहना है कि इस नए सब वैरीअंट को देखकर वह हैरान हुए थे, लेकिन चिंतित नहीं हुए। एंडर्स फॉम्सगार्ड (Researcher Anders Fomsgaard) ने यह आशंका जाहिर की है कि ओमिक्रॉन के मूल वैरीअंट BA.1 की चपेट में आने वाले संक्रमितो के BA.2 से संक्रमित होने की संभावना है।
40 देशों में सामने आए स्टील्थ ओमिक्रॉन के मामले -
डेनमार्क और ब्रिटेन में अब तक BA.2 सब वेरिएंट की सबसे अधिक पहचान की गई है। UKHSA के अनुसार मूल ओमिक्रॉन BA.1 की तुलना में स्टील्थ ओमिक्रोन (Stealth Omicron) की ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है। अब तक 40 देशों में इस वैरीअंट ने अपना पैर पसार लिया है। इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में आने वाले समय के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
National Girl Child Day- आज है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जाने इसका इतिहास