ट्रंप-मोदी-पुतिन की चाल से शेयर बाजार में धमाका, निवेशकों की झोली में आए 9 लाख करोड़
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:56 PM
हफ्तों से सुस्ती झेल रहे शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी रिफॉर्म 2025 के ऐलान और अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग से निकले सकारात्मक संदेशों ने बाजार को नई रफ्तार दी। इन दोनों की ही वजह से शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सिर्फ 35 मिनट में निवेशकों की झोली में 9 लाख करोड़ की भारी भरकम रक म आ गई। यानि सिर्फ 35 मिनट के भीतर निवेशकों की संपत्ति में 9 लाख करोड़ का इजाफा हो गया। Stock Market :
क्यों आया बाजार में उछाल?
1 . जीएसटी रिफॉर्म 2025 का ऐलान
* पीएम मोदी ने संकेत दिया कि जीएसटी को सरल बनाकर सिर्फ दो स्लैब (5% और 18%) किए जाएंगे।
* कार, इंश्योरेंस और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है।
* छोटी कारों पर टैक्स घटाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है।
2. ट्रंप, पुतिन वार्ता
* रूसी तेल पर नए टैरिफ नहीं लगाने की घोषणा।
* यूक्रेन युद्ध पर शांति समझौते की संभावना बढ़ी।
* तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे भारत समेत एशियाई बाजारों को राहत मिली।
3. रेटिंग अपग्रेड
भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग 18 साल बाद अपग्रेड हुई। निवेशकों में भरोसा बढ़ा, सरकारी बॉन्ड की यील्ड नीचे आई। एशियाई बाजारों में तेजी आई है। जिसमें जापान, ताइवान और चीन के शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ग्लोबल निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे चढ़कर 87.39 पर पहुंचा। विदेशी निवेशकों का रुख भारतीय बाजार की ओर रहा।
बाजार की तस्वीर
* सेंसेक्स- 1,168 अंक उछलकर 81,765.77 पर
* निफ्टी- 390 अंक की छलांग लगाकर 25,022 पर
* आॅटो सेक्टर- 4.57% की तेजी
* मारुति सुजुकी- 8% से ज्यादा उछली
* हीरो मोटोकॉर्प- 9% ऊपर
* फाइनेंशियल शेयर- एचडीएफसी बैंक +1.4%, एसबीआई +0.6%
निवेशकों के लिए मतलब
मार्केट कैप सिर्फ एक दिन में 9 प्रतिशत बढ़ा। आॅटो और कंज्यूमर शेयरों में सबसे ज्यादा फायदा देखा गया। अगर जीएसटी रिफॉर्म दिवाली से पहले लागू हो जाते हैं तो त्योहारी सीजन में और तेजी देखी जा सकती है। यह खबर बताती है कि ग्लोबल पॉलिटिक्स + घरेलू रिफॉर्म + रेटिंग अपग्रेड का कॉम्बो शेयर बाजार के लिए कितनी बड़ी राहत ला सकता है। Stock Market :