
घटना के तुरंत बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और ट्रेन(Train) को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। वहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। RPF के इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
प्रयागराज मंडल के PRO अमित कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की घटना के बाद इटावा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह हमला दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1174 के पास हुआ था। गनीमत रही कि ट्रेन(Train) की गति कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।Train: