Reels बनाने के लिए लड़की ने की भाइयों की जान लेने की कोशिश, गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:24 AM
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश- सोशल मीडिया पर रील्स वीडियो (Reels Video) बनाकर पोस्ट करना आज कल का फैशन हो गया है। खास तौर पर आजकल के युवाओं में रील बनाने की दीवानगी देखने को मिलती है। लेकिन एक युवती में रील बनाने की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि मना करने पर वो जान लेने पर उतारू हो गई।
यह मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश राज्य के फर्रुखाबाद जिले से। यहां वीडियो रील (Reels) बनाने से रोकने पर एक युवती ने अपने दो छोटे भाइयों का गला घोटने का प्रयास किया, भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
दरअसल उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद (Farrukhabad Uttar Pradesh) जिले में रहने वाली एक लड़की जिसका नाम आरती है, उसे रील वीडियो (Reels Video) बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की लत थी। कई बार वो मूर्खतापूर्ण वीडियो भी पोस्ट कर देती थी। जिसकी वजह से उसके भाई परेशान थे। लड़की के मूर्खतापूर्ण वीडियो पोस्ट की वजह से भाइयों को अपने दोस्तों का ताना सुनना पड़ता था। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बहन को रील बनाने से रोका।
लेकिन जैसे ही उसने अपनी बहन को वीडियो रील बनाने से मना किया बहन ने उस पर हमला कर दिया, और गला घोट कर उसे मारने की कोशिश की। उसे बचाने के लिए जब छोटा भाई जय किशन आया तो युवती ने उसे भी नहीं बख्शा उसके साथ भी मारपीट की। तंग आकर दोनों भाइयों ने फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाइयों की शिकायत पर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने युवती को लाने के लिए महिला आरक्षक व एक होमगार्ड को भेजा।
बताया जा रहा है कि युवती ने महिला कांस्टेबलों के साथ भी मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी तथा थाना प्रभारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। थाने में भी उस युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और पुलिस के सामने भी अपने भाइयों पर हमला किया। जब उसे समझाने का प्रयास किया गया तो महिला आरक्षकों के साथ भी मारपीट की।
थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती पर हत्या का प्रयास करने और महिला कॉन्स्टेबल की पिटाई एवं वर्दी फाड़ने तथा सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।