इस देश में निभाई जाती है नवजात के साथ अजीब परम्परा
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:48 AM
हम सभी जानते हैं कि संसार के सभी देशों में अलग-अलग परम्परा (TRADITION) निभाई जाती है। कई परम्पराए सदियों (CENTURIES) से चली आ आ रही हैं जिसको प्रति लोग काफी श्रद्धा है। जब किसी के घर में छोटे बच्चों की किलकारियां गूंजने लगती है तो, तो कई तरह की रस्मों-रिवाजों का पालन होता है। ऐसा ही एक त्योहार स्पेन में 'एल कोलाचो फेस्टिवल' मनाया जाता है। बेबी जंपिंग या डेविल जंपिंग फेस्टिवल से जानने वाली यह मशहूर परंपरा करीब-करीब 400 साल पुरानी हो चुकी है। यह उत्सव हर साल जून के मध्य में आयोजित करते हैं।
इस परम्परा के मुताबिक नवजात शिशुओं को उनकी माएं सड़क पर बिछाए गए बिस्तरों पर लिटा दिया करती हैं। इसके बाद एक खास तरह की लाल और पीली ड्रेस पहने हुए लोग इन बच्चों के ऊपर से कूदकर जाते हैं। इन्हीं में से एक शख्स को डेविल या शैतान मान लिया जाता है। बच्चों (CHILDREN) के ऊपर से कूदने की प्रक्रिया, तब तक जारी रहती है, जब तक कि वह डेविल उन पर से कूद कर चला नहीं जाता है।
आपको जानकर अजीब लगेगा कि इस परंपरा को वहां के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस परंपरा के साथ यह मान्यता (RECOGNITION) भी जुड़ी है कि डेविल जब बच्चों के ऊपर से गुजरता है तो बच्चों के सारे पापों को नष्ट करता है। आने वाले समय में भी उन्हें बुरे काम करने से बचा लेता है।
यहां के लोगों में भले ही इस रीति- रिवाज के प्रति गहरी आस्था (FAITH) बनी हुई है। हालांकि कई लोग इसको अंधविश्वास भी समझते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि इसमें बच्चों को चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।