Greater Noida:छात्रों ने की थी मार्केट में तोडफ़ोड़
भारत
RP Raghuvanshi
16 Oct 2021 08:25 AM
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर अल्फा-2 इलाके के बी कॉम्पलेक्स में स्थित गोदावरी रेस्टोरेंट में 2 छात्रों के गुट ने कल जमकर तोडफ़ोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक पक्ष के 2 छात्र तथा दूसरे पक्ष के 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि गोदावरी होटल में शशांक, कमल निवासी आजमगढ़ खाना खा रहे थे। तभी दूसरे ग्रुप के छात्र उनसे वाद-विवाद करने लगे। इसी दौरान दूसरे गुट ने उन पर पानी की बोतल फेंक दी। इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। दूसरे ग्रुप के छात्रों ने अपने कुछ दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया जिसके बाद रेस्टोंरेंट में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। हंगामे के कारण कर्ई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर निकल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर शशांक ,कमल तथा दूसरे पक्ष के टीटू ,सोलंकी, सौरभ, रोहित शर्मा, अखिल, धीरज, विपिन, ताबिश को गिरफ्तार किया है। जबकि हर्ष और सुशील फरार हो गए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।