गाजियाबाद की सड़कों पर रात में स्टंट बाजी,वीडियो वायरल,तलाश में पुलिस
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:51 AM
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद में कुछ युवको द्वारा रात में दो गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करने का विडियो वायरल हो रहा है । गाजियाबाद पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी शहर में स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने की घटनाएँ रुक नहीं रही है । एक ऐसा ही एक वीडियो गाज़ियाबाद में गुरुवार को सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/i/status/1717757419202208088
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक कार के बोनट पर बैठे हैं, जबकि एक युवक चलती हुई दोनों कारों पर पैर रखकर खड़ा है। वीडियो थाना वेव सिटी के पास मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।