Sukhwinder Sukhu: सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम
Sukhwinder Sukhu
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:56 PM
Sukhwinder Sukhu: कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। अन्य नेताओं से चर्चा कर उनके नाम की घोषणा कर दी है।
Sukhwinder Sukhu
कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं. कई अन्य नेताओं की तरह सुक्खू ने छात्र राजनीति से अपना करियर शुरू किया। वह कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख के पद तक पहुंचे। वह नादौन में अपनी जीत के बाद पार्टी के ऊपरी नेतृत्व में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं।
मूल रूप से हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू के पास लॉ की डिग्री है। वह कॉलेज के दिनों में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े थे। 1989 में वह राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए। 1998-2008 के बीच, सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस (यूथ) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
1992 और 2002 के बीच की अवधि में शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद चुने जाने के बाद सुक्खू ने सार्वजनिक सेवा में प्रवेश किया। यूथ कांग्रेस में अपने कार्यकाल के बाद वह 2008 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। सुक्खू को बाद में अपने पार्टी प्रबंधन कौशल और लोकप्रियता के कारण पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।