
बंगाल की मिठाइयों में रसगुल्ले की खास पहचान है और जब बात गुड़ वाले रसगुल्ले की हो, तो स्वाद एकदम अलग ही होता है। ये रसगुल्ले न सिर्फ सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं। और हाँ, इन्हें बनाने के लिए न सेंकना पड़ता है न घंटों मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं घर पर 1 लीटर दूध से स्वादिष्ट गुड़ के रसगुल्ले बनाने की आसान रेसिपी। Jaggery Rasgulla Recipe
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
सफेद विनेगर – 2 चम्मच
पानी – 4 चम्मच
गुड़ – 1 कप
पानी – 4 कप
हरी इलायची – 2-3
अरारोट पाउडर – 2 छोटी चम्मच
स्टेप 1: दूध से छेना तैयार करें
दूध को उबाल लें और गैस बंद करके हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद नींबू का रस या विनेगर-मिश्रण (2 चम्मच विनेगर + 4 चम्मच पानी) डालकर दूध फाड़ लें। दूध फटते ही छेना और पानी अलग हो जाएगा।
स्टेप 2: छेना छानें और साफ करें
छेना को सूती कपड़े में डालकर पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि विनेगर का स्वाद निकल जाए। हल्का निचोड़कर कपड़े में 30 मिनट के लिए लटका दें।
स्टेप 3: गुड़ की चाशनी तैयार करें
एक पैन में 4 कप पानी और 1 कप गुड़ डालें। धीमी आंच पर गुड़ को घुलने दें और इसमें हरी इलायची डालकर फ्लेवर बढ़ाएं।
स्टेप 4: छेना मसलें और तैयार करें
छेना को हथेली से 8-10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें। 3-4 मिनट बाद इसमें अरारोट पाउडर मिलाएं और फिर से मिक्स करें। इससे रसगुल्ले एकदम मुलायम बनेंगे।
स्टेप 5: रसगुल्ले बनाएं
मिले हुए छेना से बराबर-बराबर लोई तोड़कर गोल बॉल बनाएं। ध्यान रखें कि बॉल में दरार न हो। अब उबलती गुड़ की चाशनी में इन्हें डालें और हाई फ्लेम पर 5 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 6: अंतिम पकाना और ठंडा करना
रसगुल्ले को पलटते हुए कुल 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। गैस बंद कर दें और चाशनी में ही ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इन्हें फ्रिज में रखकर सर्व करें। Jaggery Rasgulla Recipe