Supreme Court : उद्धव की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
Supreme Court will hear Uddhav's petition on July 31
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:47 AM
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का चिह्न ‘धनुष और बाण’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को आवंटित करने के निर्वाचन आयोग (ईसी) के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई।
डीवाई चंद्रचूड़ और पीएस नरसिम्हा की पीठ करेगी सुनवाई
वकील अमित आनंद तिवारी ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया। उसके बाद प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि मामले को 31 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है।
कोर्ट ने 22 फरवरी को मांगा था शिंदे से जवाब
पीठ ने तिवारी को शिंदे धड़े द्वारा दायर जवाब का प्रत्युत्तर देने की अनुमति देते हुए कहा कि इसे 31 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है। हम इस पर उसी दिन सुनवाई करेंगे। शीर्ष अदालत ने 22 फरवरी को शिंदे से जवाब मांगा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#supremecourt #uddhavthakarey #eknathshinde #electioncommission