सुप्रीम कोर्ट कोरोना से मृत्य वाले मुआवजे पर आज सुनाएगा फैसला
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:26 PM
नई दिल्ली: देश में कोरोना से हुई मृत्यु के मामले में मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SUPREME COURT) आज अंतिम फैसला सुनाने वाला है। सुप्रीम कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार द्वारा पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की बात की गई थी। कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को केंद्र सरकार द्वारा 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र सरकार (CENTRAL GOVERMENT) ने सुप्रीम कोर्ट में इससे संंबंधित हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) से दिए जाने की योजना बनाई गई है।
कोर्ट ने मुआवजे देने पर सरकार की प्रशंसा की
केंद्र द्वारा जानकारी दी गई है कि राशि उन मृतकों के परिवारों को भी दी जाएगी जो कोविड (COVID) राहत कार्यों में शामिल हुए थे। कोरोना से हुई मौत के लिए मुआवजे के ऐलान पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के फैसले की सराहना (PRAISE) की है। कोर्ट ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भारत ने जो किया, वैसा और कोई देश नहीं कर पाया है। केंद्र ने हर मृतक के लिए 50 हज़ार रुपए मुआवजा तय करने की जानकारी दिया था। कोर्ट ने बताया कि यह खुशी की बात है कि जिन लोगों ने पीड़ा झेली, उनके आंसू पोंछने के लिए कुछ कार्य हो रहा है।
मुआवजे के लिए जारी किया गया फॅार्म
केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संबंधित परिवार मृत्यु प्रमाण पत्र समेत निर्दिष्ट दस्तावेजों के साथ ही राज्य प्राधिकरण द्वारा जारी हुए एक फॉर्म के माध्यम से मुआवजे की राशि का दावा कर पाएंगे जिसके बाद ही राशी देने की प्रक्रिया (PROCESS) शुरु हो सकेगी। प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 होना आवश्यक है।